Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

क्या मोदी मित्र बन पाएंगे पसमांदा मुस्लिम !

राजधानी भोपाल में पीएम मोदी ने पसमांदा ​मुस्लिमों की वकालत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 27, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
क्या मोदी मित्र बन पाएंगे पसमांदा मुस्लिम !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल में पसमांदा मुस्लिमों की जमकर वकालत की। उन्होंने मंगलवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। दो कानून से एक घर नहीं चल पाएगा। भारत के संविधान मे भी नागरिक के समान अधिकार की बात की गयी है। वोट बैंक की राजनीति हो रही है। पसमांदा मुस्लिम राजनीति के शिकार हो रहे हैं। कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते है और देश को तोड़ते है। भाजपा कैडर मुस्लिम को जाकर समझाए। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि भाजपा पर वोटों के ध्रुवीकरण के आरोप लगते रहे,लेकिन कर्नाटक विधानसभा में भाजपा का यह फॉर्मूला फेल हो गया और कांग्रेस को बंपर जीत मिली। शायद यही कारण है कि अब भाजपा संतुष्टिकरण की बात करने को मजबूर हो रही है।

कर्नाटक ने भाजपा को सिखाया सबक

राजनीति के जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली के नाम पर हिंदुओं का पोलराइजेशन करने की कोशिश की थी लेकिन वहां यह फॉर्मूला फेल हो गया है। इसी वजह से अब भाजपा अन्य राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती। यही कारण है कि पसमांदा मुस्लिमों के नाम पर पार्टी सॉफ्ट कॉर्नर के साथ अपनी पैठ बनाने के मूड में नजर आ रही है। साथ ही संतुष्टिकरण पर भी जोर देते हुए पसमांदा मुस्लिमों को मित्र बनाने की डगर पर चल पड़ी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पहले भी मोदी उठा चुके हैं पसमांदा मुस्लिम का मुद्दा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी पसमांदा मुस्लिमों का मुद्दा उठाया था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी ना करें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को पसमांदा मुस्लिम समाज से मिलना चाहिए। समाज के सभी वर्गों से मुलाकात करें। चाहे वो वोट दें या ना फिर दें।

विरोधियों को बड़ा झटका देना चाहती है भाजपा

भाजपा की मुस्लिमों के बीच पैठ से बाकी राजनीतिक दल जो सेकुलरिज्म की राजनीति करते हैं, उनकी भी नींद हराम हो सकती है। यूपी में सपा और बसपा, महाराष्ट्र में कांग्रेस, गुजरात में कांग्रेस और एनसीपी जैसी पार्टियों को भाजपा के रणनीति से बड़ा झटका लग सकता है। इससे पहले भाजपा को कई राज्यो में 40 फीसदी से भी अधिक वोट मिल चुके हैं। ऐसे में अल्पसंख्यको के बीच बढ़ती पहुंच से फायदा होना साफ है। चुनाव के नतीजों से यह पता लग जाएगा कि असल में पार्टी की अल्पसंख्यकों के बीच कितनी पकड़ है।

मुस्लिमों ने भाजपा के समर्थन में लगाए थे नारे

पिछले साल भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बरेली में पसमांदा मुस्लिमों की रैली निकली थी। इस रैली में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी, मुस्लिमों की ओर से योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। जिसके बाद से यह साफ हो गया कि भाजपा पसमांदा मुस्लिमों को एक जुट करने में लग गई है और इसका असर भी दिखने लगा। भाजपा यह कहती रही है कि उनकी सरकारें कभी भी किसी जाति और धर्म के आधार पर योजनाओं का निर्माण नहीं करती है। इन योजनाओं का ज्यादा फायदा अल्पसंख्यकों को मिला है।

कौन हैं पसमांदा मुस्लिम ?

जानकारों की माने तो पसमांदा मुसलमानों को बाकी मुस्लिमों की तुलना में निचले दर्जे का माना जाता है। बताया जाता है कि जिन लोगों ने अपने धर्म को त्याग कर इस्लाम को अपनाया है, उन्हें ही पसमांदा मुस्लिम माना जाता है। धर्म परिवर्तन करने वाले मुसलमान स्थानीय आबादी का हिस्सा थे और काफी समय के बाद इन लोगों ने धर्म अपनाया है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने अपने व्यवसाय के आधार पर ही अपने नाम का टाइटल रखा। जैसे अंसारी लोगों को बुनकर, कुरैशी (कसाई) के रूप में पहचाना जाने लगा।

 

Post Views: 110
Tags: PM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version