Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

100 साल की यह बुजुर्ग महिला पीएम को क्यों देना चाहती है अपनी 25 बीघा जमीन, जानें वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
100 साल की यह बुजुर्ग महिला पीएम को क्यों देना चाहती है अपनी 25 बीघा जमीन, जानें वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है. देश हो या विदेश लोगों से उनका एक अलग ही तरह का जुड़ाव है. पीएम के प्रति प्यार का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पीएम मोदी को अपना बेटा बता रही है और 25 बीघा जमीन देने की बात कर रही है. महिला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली है और उनका नाम मांगीबाई तंवर है. मांगीबाई की उम्र 100 साल है , उनके 14 बच्चे है. लेकिन इसके बावजूद वे प्रधानमंत्री को अपना प्रिय बेटा मानती हैं.

 

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

मांगीबाई का वीडियो वायरल
बीजेपी मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में अभियान चला रही है. इसी कड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता राजगढ़ जिले के हरिपुरा जागीर गांव विकास योजनाओं के पत्रक बांटने पहुंचे थे. बीजेपी कार्यकर्ता मांगीबाई के घर भी पत्रक बांटने पहुंचे थे. जहां कार्यकर्ताओं से महिला की बातचीत का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल हो जाने के बाद बीजेपी मध्यप्रदेश के ट्विटर अकाउंट से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया.

"कोई कुछ भी कहे, वोट तो मोदी जी को ही दूँगी"

राजगढ़ की लगभग 90 वर्षीय मांगीबाई तंवर जी का प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति स्नेह और विश्वास देखिए… pic.twitter.com/5nc3Qfqwoh

— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) June 23, 2023

घर में लगी है तस्वीर
राजगढ़ की रहने वाली इस महिला की उम्र 100 वर्ष है. ये प्रधानमंत्री मोदी को अपने बेटे की तरह मानती है. उनका कहना है कि मोदी मेरे 14 बच्चे है जिनमें पीएम मोदी उनके प्रिय बेटे हैं, वो मुझे मुआवजा देता है, हर महीने गेंहू के साथ पेंशन देता है. मैं अपनी 25 बीघा जमीन मोदी को देना चाहती हूं. बता दें कि महिला ने अपने घर में पीएम मोदी की तस्वीर भी लगाकर रखी है. खास बात है कि महिला के पहले से ही 14 बच्चे है , लेकिन इसके बाद भी वे प्रधानमंत्री मोदी को 25 बीघा जमीन देने के लिए इच्छुक हैं.

 

पीएम को देना चाहती हैं आशीर्वाद
मांगीबाई का कहना है कि उन्होंने हमेशा पीएम मोदी को टीवी पर देखा है. वे उनकी लंबी उम्र के लिए  रोजाना  प्रार्थना करती हैं और उनसे मिलना चाहती है. उनका कहना है कि अगर उन्हें कोई प्रधानमंत्री से मिलवाएगा तो वे उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देंगी. साथ ही महिला का कहना है कि वे अपने पति की पेंशन थोड़ी सी बढ़वाने का पीएन मोदी को कहेंगी.

 

पीएम कल आ रहे भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 27 जून को भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम भोपाल में भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होगें और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान में देशभर से 5 हजार कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे है. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

Post Views: 161
Tags: Madhya PradeshPM Modirajgarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version