Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पायलट की दो टूक से सकते में आ गए सैकड़ों विमान यात्री,ये रहा पूरा मामला!

350 विमान यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2023
in दिल्ली
0
पायलट की दो टूक से सकते में आ गए सैकड़ों विमान यात्री,ये रहा पूरा मामला!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लंदन से दिल्ली आ रहे करीब 350 विमान यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर फंस गए। वजह ये थी कि पायलट ने साफ कह दिया कि मेरी डियूटी खत्म हो गई है अब विमान नहीं उड़ा सकते। इतना सुनते ही विमान यात्रियों के होश उड़ गए। आपको बता दें कि यह विमान एआई-112 लंदन से दिल्ली के लिए आ रहा था चॅूकि मौसम खराब था इसलिए विमान की अमरजेंसी लैडिंग दिल्ली की वजाय जयपुर एयर पोर्ट पर करना पड़ी। जब ​दिल्ली से एयरपोर्ट से क्लिीयरेंस मिली और पायलट से कहा गया कि अब दिल्ली के लिए उड़ान भरना है तो पायलट ने उड़ान भरने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में सभी यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर फंस गए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं हो रही थी लैंडिंग

देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के चलते विमानों की लैडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण लंदन से दिल्ली आने वाले एयर इंडियर के एक विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर अमरजेंसी लैडिंग कराई गई। एयर इंडिया का यह विमान एआई-112 दिल्ली एयरपोर्ट से क्लियरेंस से ​मिलने के बाद भी रवाना नहीं हुआ। दरअसल पायलट ने यह कहकर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है। इसके बाद यात्री तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर ही परेशान फंसे रहे। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था करके उन्हें दिल्ली लाया गया। इस विमान को सुबह 4 बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से जयपुर डाइवर्ट कर दिया गया। जब एटीसी से विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लाने की इजाजत दी गई तो भी पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। अदित नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

विमान य़ात्री का गुस्सा फूटा

अदित के ट्वीट के बाद एअर इंडिया ने प्रतिक्रिया दी और कहा, हमारी टीम आपकी मदद करने की हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं अदित ने जवाब देते हुए कहा, आप झूठे वादे करना बंद कर दीजिए। उन्होंने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट पर बी एअर इंडिया के कर्मचारी किसी तरह की मदद करने से इनकार कर रहे हैं। कई यात्रियों को बस के जरिए दिल्ली भेजा गया। वहीं कुछ को दूसरे पायलट की व्यवस्था करने के बाद विमान से भेजा गया।

एयर इंडिया ने दी सफाई

एयर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा कि कॉकपिट चालक दल फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट के अंतरगत आ गया था। उड़ान की समय सीमा के बाद काम नहीं किया जा सकता। एयर इंडिया ने कहा कि एयरलाइन अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। अगर जरूरत पड़ती है तो तुरंत नए चालक दल की व्यवस्था की जाती है।

Post Views: 165
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version