Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

विधानसभा चुनाव से पहले सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर सीएम गहलोत, क्यों पसंद आ रहा उज्जैन का महाकाल लोक

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश की तरह अब राजस्थान कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसकी शुरुआत उस समय हो गई थी जब श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की गई। दरअसल पिछले दिनों एमपी में प्रियंका गांधी ने चुनावी दौरे की शुरुआत नर्मदा पूजा और आरती से की थी। उस समय यह साफ कर दिया था कि कांग्रेस आलाकमान भी सॉफ्ट हिंदुत्व के मसले पर कमलनाथ के साथ है। यही राह राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पकड़ ली है। पिछले कई दिनों में सीएम अशोक गहलोत मंदिरों में दिखाई दिये। इतना ही नहीं रविवार को गहलोत अचानक से जयपुर के गोविंददेव मंदिर पहुंचे। वहां खड़ी महिलाओं से चर्चा की। सीएम ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है।

  • मध्य प्रदेश की राह पर राजस्थान कांग्रेस
  • राजस्थान में कांग्रेस क्चों चल रही सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर
  • सीएम ने की श्रीकृष्ण बोर्ड गठन की घोषणा
  • महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा गोविंद देवजी मंदिर

सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि जिस तरह से काशी विश्वनाथ और उजजैन का महाकाल मंदिर को भव्य बनाया गया है। उनकी इच्छा है कि उसी तर्ज पर जयपुर में गोविंद देवजी मंदिर का भव्य तरीके से निर्माण हो। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने कहा हम चाहते हैं कि काशी विश्वनाथ और महाकाल के मंदिर के तर्ज़ पर गोविंद देव जी मंदिर का भव्य निर्माण हो। जिससे आने वाले 10 साल तक सुविधा मिले। ये मंदिर लाखों लोगों के आस्था का केंद्र है। इसलिए उसके अनुरूप मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसी प्रयास के तहत 25 करोड़ पास किए गए थे। बाद में इसे बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया गया। डीपीआर बन रही है। तैयार होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। यह प्रयास है। बता दें कि सीएम गहलोत ने मार्च महीने में जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर, अजमेर के पुष्कर और डुंगरपुर जिले में बेनेशे्वर धाम मंदिर के विकास के लिए पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर गोविंद देवजी मंदिर का विकास किया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा था कि तीर्थराज पुष्कर के विकास के लिए पुष्कर विकास प्राधिकरण की स्थापना की जाएगा और बेनेश्वर धाम में 100 करोड़ की लागत से विकास कार्य किया जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

100 करोड़ रुपये में होगा गोविंददेव जी मंदिर का पुर्ननिर्माण

दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस को भले ही उज्जैन के महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार की गंध आ रही हो लेकिन राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को उज्जैन का महाकाल लोक खासा पसंद आ रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि जिस तरह से काशी विश्वनाथ और उजजैन का महाकाल मंदिर को भव्य बनाया गया है। उनकी इच्छा है कि उसी तर्ज पर जयपुर में गोविंद देवजी मंदिर का भव्य तरीके से निर्माण हो। सीएम गहलोत ने रविवार को मंदिर का दर्शन किये और वहां मौजूद श्रद्धालु महिलाओं से भी बात की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने कहा हम चाहते हैं कि काशी विश्वनाथ और महाकाल के मंदिर के तर्ज़ पर गोविंददेवजी मंदिर का भव्य निर्माण हो।  सीएम ने कहा डीपीआर बन रही है, जिसके तैयार होते ही कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा। जयपुर श्रीगोविंद मंदिर में बहनों से मिली प्रभु कृपा और जनसेवा के आशीष ने राहत के संकल्प को शक्ति प्रदान की है। बता दें इसके कुछ घंटों के बाद ही सीएम गहलोत ने श्री कृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की। जिसके कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

Post Views: 211
Tags: CM Ashok GehlotCongressGovinddev Templerajasthan assembly electionShri Krishna Board FormationSoft Hindutva
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version