Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालातों पर बुलाई सर्वदलीय बैठक, लंबे समय से विपक्ष कर रहा था मांग, राज्य में 50 दिनों से हो रही हिंसा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 23, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालातों पर बुलाई सर्वदलीय बैठक,  लंबे समय से विपक्ष कर रहा था मांग, राज्य में 50 दिनों से हो रही हिंसा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. विपक्ष सर्वदलीय बैठक की लंबे समय से मांग कर रहा था. बुधवार को सरकार के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर सर्वदलीय बैठक की जानकारी साझा की गई. बता दें कि
मणिपुर में मैतई और कुकी समुदाय के बीच जारी डेढ़ महीने से संघर्ष चल रहा है जिसमें अब तक 100 लोग अपनी जान गंवा चुके है जबकि हजारों लोग मणिपुर से पलायन कर चुके हैं.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विपक्षी दल कर रहे थे बैठक की मांग
मणिपुर में हो रही हिंसा पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दल लंबे समय से सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे थे. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 16 जून को केंद्र पर निशाने साधते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की थी. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मणिपुर हालात पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध चुके थे. राहुल ने मणिपुर हिंसा पर पीएम की चुप्पी पर भी सवाल उठाया था और साथ ही  मणिपुर में शांति बहाल करवाने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधी मंडल मणिपुर भेजने की वकालत की थी.

 

क्यों हो रही हिंसा ?
मणिपुर  हाईकोर्ट द्वारा मैती समुदाय को जनजातीय जाति का दर्जा दिया गया था.  हाईकोर्ट के इसी फैसले के कारण डेढ़ महीने से मैती और कुकी समुदाय के बीच हिंसक झड़प चल रही है. 3 मई को मैती समुदाय की इस मांग के विरोध में आदिवासी एकजुटता दिवस मार्च निकाला गया , जिसके बाद हिंसक झड़पे शुरू हो गई. धीरे धीरे यह हिंसा पूरे मणिपुर में फैल गई. डेढ़ महीने से चल रही हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

 

कैसे है हालात ?
मणिपुर में हिसा को रोकने में राज्य सहित केंद्र  सरकार विफल साबित हुई है. राज्य में हिंसा इस कदर बढ़ गई है कि भीड़ द्वारा केंद्रीय मंत्री का घर तक फूंका जा चुका है. शांति बहाल करने के लिए कई बार प्रयास किए जा चुके है, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे है. बिगड़ते हालातों के कारण केंद्र को 84 कंपनियां तैनात की गई है, वहीं असम राइफल्स के 10,00 जवान तैनात है, लेकिन इसके बाद भी राज्य में बिगड़ती ही जा रही है.

 

सोनिया गांधी ने करी शांति की अपील
मणिपुर में लगातार हो रही है हिंसा पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर हिंसा पर दुख जताया है. सोनिया ने मणिपुर के लोगों से शांति की अपील की है. सोनिया गांधी ने कहा है कि राज्य में होने वाली हिंसा ने लोगों की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा है. लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर किया है. हिंसा में हजारों लोगों की जिंदगियां उजड़ गई है. मैं उन सभी लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती है, जिन्होंने हिंसा के कारण अपने प्रियजनों को खोया है.

 

Post Views: 169
Tags: Amit Shahmanipur violence
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version