Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंग्लैंड के Bazball क्रिकेट का गुरूर, कप्तान कमिंस की पारी ने दिलाई रोमांचक जीत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 21, 2023
in मुख्य समाचार
0
ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंग्लैंड के Bazball क्रिकेट का गुरूर, कप्तान कमिंस की पारी ने दिलाई रोमांचक जीत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में एशेज सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. मैच ने रोमांच की सारी हदे पारी कर दी , लेकिन आखिर में इसे ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत के हीरो कप्तान कमिंस और नाथ लायन रहे. दोनों ने रोमांचक मुकाबले में टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. जीत के साथ कंगारूओं ने पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बैजबॉल क्रिकेट का टूटा गुरूर
ब्रैंडन मैकुलम ने जब से इंग्लैंड टीम की कोचिंग का पदभार संभाला है, तभी से इंग्लैंड टेस्ट में भी तेज बल्लेबाजी करने लग गई है. इसी तरह के आक्रामक क्रिकेट को इंटरनेशनल क्रिकेट में बैजबॉल क्रिकेट कहा जाने लगा था. इंग्लैण्ड ने जब से बैजबॉल क्रिकेट शुरू किया था, तभी से इंग्लैण्ड एक भी मैच नहीं हारा था. मैच के पहले इंग्लैण्ड के बैजबॉल क्रिकेट की चर्चा भी बहुत हो रही थी. दोनों टीमों के बीच बयानों से वार – पलटवार भी हुए थे. हालांकि ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपने प्रदर्शन से इंग्लैण्ड टीम के बैजबॉल क्रिकेट का घमंड तोड़ दिया है और जुबानी वारों का अपने बल्ले से जबाव दिया है.ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस हीरो रहे. उन्होंने 9वें विकेट के लिए नाथन लियोन के साथ मैच विनिंग साझेदारी करी और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

 

कप्तान कमिंस रहे जीत के हीरो
बारिश से बाधित मैच के पाचंवे दिन 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. टीम के एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी 6 रन पर आउट हो गए. कैरी और ग्रीन ने पारी थोड़ी देर तक संभाली लेकिन वे भी ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाएंं. एक समय ऑस्ट्रेलिया 227 रनों पर 8 विकेट गंवा चुका था. इस समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मैच को आसानी से जीत लेगा , लेकिन कप्तान कमिंस और नाथन लियोन ने इसके बाद एक भी विकेट नहीं गिरने  दिया और विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया. दोनों ने 9वें विकेट के लिए 54 रनों की मैच विनिंग साझेदीरी की. कमिंस 44 रन और ल्योन 16 बनाकर नाबाद पवैलियन लौटे.

 

मैच का लेखा जोखा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने रूट और बेयरस्टो की पारी की बदौलत पहली पारी 393 रन बनाकर घोषित की थी. फैसले पर सबको शॉक हुआ था. इंग्लैंड की पहली पारी के जबाब में ऑस्ट्रेलियन टीम ने 386 रन पर ऑलआउट हो गई.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में उस्मान ख्वाजा ने 141 रनों की शानदार पारी खेली. पहली पारी में सात रनों की लीड मिलने के बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बनाएं और इंग्लैंड को 281 रनों का टारगेट दिया. इस बार ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने अच्छी शुरूआत दी. दोनोंं ने टीम के लिए 61 रनों की साझेदारी . इन दोनों की साझेदारी के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे , हालांकि उस्मान ख्वाजा ने एक छोर पकड़ कर रखा लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक न सकें. टीम एक समय बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुकी थी लेकिन ऑस्ट्रेलियन कप्तान और गेंदबाज लेथन लॉयन ने मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत तक पहुंचाया.

 

 

 

Post Views: 225
Tags: pat cumminsthe ashes
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version