Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राहुल गांधी का जन्मदिन, अब तक सिफर ही रहा राहुल गांधी का सियासी सफर!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 19, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
राहुल गांधी का जन्मदिन, अब तक सिफर ही रहा राहुल गांधी का सियासी सफर!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस के बड़े चेहरों में शामिल राहुल गांधी 19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल गाधी पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चाहे राहुल गांधी का बयान हो या फिर संसद की सदस्यता गंवाने का मामला। देश की सियासत के केंद्र में वे बने रहे। बता दें चार बार सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी को मानहानी के एक मामले में अपनी संसद सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था।

  • 2004 में पहली बार जीते लोकसभा का चुनाव
  • राहुल को मिला 2009 लोकसभा चुनाव में यूपीए को मिली सफलता का श्रेय
  • दस साल बाद 2019 के चुनाव में अमेठी से मिली राहुल को पहली हार
  • कांग्रेस को मिला पराजय का जिम्मा अपने पर लिया
  • 2019 के चुनाव के बाद छोड़ा अध्यक्ष का पद
  • भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर कांग्रेस में दम भरने का प्रयास

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला था। कांग्रेस उन्हें देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। हालांकि उनका सियासी सफर अब तक सफल नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इन तमाम बातों से हठकर वे कभी पंजाब में ट्रक चालकों के साथ चर्चा करते नजर आए तो कभी दिल्ली में मोहब्बत का शरबत पीते नजर आए।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

इस तरह रहा सियासी सफर

राहुल गांधी ने 2004 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते थे। वे अपने पिता राजीव गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी से जीत कर संसद पहुंचे। यहां इस चुनाव में राहुल गांधी ने एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल कर उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा था। 2007 में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी महासचिव नियुक्त किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी महासचिव भी रहे। तो साल 2009 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से ही फिर चुनावी मैदान में उतरे। इस चुनाव में भी वे भारी अंतर से जीतकर संसद पहुंचे थे। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी की 80 में से 21 लोकसभा सीटें जीती थीं। जिसका श्रेय राहुल गांधी को दिया गया। साल 2009 लोकसभा चुनाव जीतने पर यूपीए की दोबारा केंद्र में सरकार बनी। राहुल गांधी को मानव संसाधन विकास की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।

अमेठी से ही तीसरी बार सांसद चुने गए

साल 2013 में राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव हुउ तो राहुल गांधी को टक्कर देने के लिए बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में उतरीं और पार्टी आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को चुनावी मैदान में उतारा। इस त्रिकोणिय जंग के बीच राहुल गांधी तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे।

2019 में अमेठी ने हराया

2018 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में अमेठी और वायनाड से चुनाव मैदान में उतरे। वायनाड से तो राहुल जीत गए लेकिन यहां अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी की ओर से स्मृति इरानी ने मैदान जीतने में कामयाबी हासिल की। कांग्रेस बुरी तरह से हार गई। पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को छोड़ दिया।

Tags: Birthdaylok sabha election 2024PoliticsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version