Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्यों कहा कि ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है ?

भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजें

DigitalDesk by DigitalDesk
June 18, 2023
in दिल्ली
0
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्यों कहा कि ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि हमारे विधायी निकायों के कामकाज को गरिमापूर्ण तरीके से संचालित किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस तथ्य पर खेद व्यक्त किया कि सदनों में हंगामे और व्यवधान की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुनियोजित तरीके से हंगामा करना, नारेबाजी और सदन को स्थगित करना हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है जिससे लोकतंत्र की गरिमा कम होती है।मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पहले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष, एडवोकेट राहुल नार्वेकर और राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी भी इस सम्मेलन में शामिल हुए । पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, सुमित्रा महाजन, मीरा कुमार और शिवराज पाटिल भी समारोह में उपस्थित रहे।

भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजें

संदर्भ में विधायकों की भूमिका पर बात करते हुए, बिरला ने कहा कि उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे न केवल चर्चा और संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि इस तरह की चर्चा उत्पादक हो और इससे वांछित उद्देश्यों की प्राप्ति हो । बिरला ने आगे कहा कि लोकतंत्र नैतिक व्यवस्था है और इसलिए विधायकों के लिए यह आवश्यक है कि वे कमियों का आत्म-विश्लेषण करें और भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि यदि चर्चा और संवाद से समस्याओं का समाधान नहीं निकलता है तो बाहरी हस्तक्षेप होगा, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। इसलिए नीतियों और मुद्दों पर व्यापक चर्चा और बहस होनी चाहिए जिससे हमारे विधानमंडल अधिक प्रभावी बनेंगे। विधायकों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि वे नागरिक और कार्यपालिका के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं।उनका सबसे बड़ा दायित्व जनता के हितों, इच्छाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों को कार्यपालिका तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विश्वास को बनाए रखना जरूरी

हमारे लोकतंत्र को स्वरूप देने में संविधान की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए, ओम बिरला ने कहा कि विधायकों के रूप में उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता, न्याय आदि के आदर्शों को बनाए रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानमंडलों में बनाए जाने वाले कानून लोगों के अधिकारों का आधार हैं। इन्हीं कानूनों से हमारा देश और जनता सशक्त हुए हैं और इसके लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने विधायकों को आगाह करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को न केवल अपने लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, बल्कि अपने सभी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों से इस अनूठे मंच पर अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और एक-दूसरे से सीखने और सदनों और जनप्रतिनिधियों में जनता के विश्वास को बनाए रखने का आग्रह किया।

Post Views: 186
Tags: Indian Politics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version