Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

चक्रवात बिपरजॉय: जब टकरायेगा गुजरात के तट से कितना घातक होगा ये तूफान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 15, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Cyclone Biparjoy
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने अब विकराल रुप धारण कर लिया है। इसके आज गुरुवार शाम को गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र, कच्छ, मांडवी तट और दक्षिण पाकिस्तानी समुद्री इलाके कराची से गुजरेगा। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने खतरनाक रूप ले लिया है। गुजरात की समुद्र तटीय सीमा से इसके टकराने में अब कुछ ही घंटों का समय शेष बचा है। ऐसे में केन्द्र और राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट हैं। तटीय इलाकों से सरकार ने हजारों लोगों को निकालकर शेल्टर होम पहुंचा दिया है।

  • सरकार ने किया 74 हजार से ज्यादा लोगों को शिफ्ट
  • तूफान का सामना करने के लिए NDRF तैयारी
  • एनडीआरएफ की 33 टीमें समुद्र के किनारे तैनात
  • कच्छ में प्रशासन ने लगाई धारा 144
  • हालात बहाल करने के लिए 600 टीमों का गठन
  • कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी होगा तूफान का असर

विनाशकारी तूफान का कहां और कितना असर

इससे पहले बुधवार से ही गुजरात के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। राज्य और केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार शाम को गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र, कच्छ के साथ मांडवी तट और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के कराची से गुजरेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 125 से 135 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तेज हवाओं के चलते अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। बता दें दक्षिण पूर्वी अरब सागर में पिछले दिनों 6 जून के बाद से बिपरजॉय लगातार उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा था इसके साथ ही ये मजबूत होता गया। 11 जून को इसने अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान का रुप धर लिया। जिसकी हवाओं की गति करीब 160 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। इसके आंकड़े की तरफ बढ़ रही थी हालांकि एक दिन बाद इसकी तीव्रता में थोड़ी कम दर्ज की गई थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कच्छ सौराष्ट्र की ओर बढ़ता तूफान

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र की माने तो बिपरजॉय बुधवार को ही रास्ता बदल कर कच्छ सौराष्ट्र की ओर उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ने लगा था। अब गुरुवार की शाम ये तूफान जखाऊ बंदरगाह से होते हुए गुजरेगा। मौसम विभाग की माने तो यह तुफान आज गुरुवार की शाम 4 से रात 8 बजे के दरमियान कच्छ के जखौपोर्ट पहुंच सकता है। इस दौरान बंदरगाह पर हालात बेहद खराब होने की आशंका जताई जा रही है। डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया चक्रवात बिपरजॉय की सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ते हुए इसकी गति तेज हो रही है। जखौ से फिलहाल करीब 180 किमी की दूर बना हुआ है। हवाओं की गति भी 125-135 किमी प्रति घंटे है। शाम 4 बजे तक यह तट पर पहुंचेगा। बता दें यह बहुत गंभीर किस्म का चक्रवाती तूफान है। तूफान की वजह से पेड़ और छोटे मकानों के साथ, मिट्टी और टिन के घरों को नुकसान होने की आशंका है।

समुद्र तट पर नजर रखे हैं एनडीआरएफ

गुजरात ही नहीं कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी इस तूफान का असर होने की आशंका है।ऐसे में इन इलाकों में NDRF नजर रखे हुए है। उसकी करीब 33 टीम तटों पर तैनात की गई हैं। वहीं कोस्ट गार्ड के साथ सेना और नौसेना के रेस्क्यू और राहत दलों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इन इलाकों में चक्रवात के गुजर जाने के बाद यदि यातायात और बिजली व्यवस्था ​बिगड़ती है तो उसे बहाल करने के लिए भी करीब

600 टीमों का गठन किया गया

गुजरात के 8 तटीय जिलों में से करीब 75 हजार से अधिक लोगों को शेल्टर होम में भेज दिया गया है। जिसमें कच्छ जिले के 34 हजार से ज्यादा लोग शामिल है। जामनगर 10 हजार, मोरबी 9243, राजकोट 6089, द्वारका 5035, जूनागढ़ 4604, पोरबंदर 3469 के बाद गिर सोमनाथ जिले का नंबर है जहां 1605 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं कच्छ जिले में स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।

Post Views: 209
Tags: Arabian SeaCyclone BiparjoygujaratJakhow PortKutchNDRFSaurashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version