Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

पूनिया और वसूंधरा की क्या है राजस्थान में प्लानिंग?,कांग्रेस क्यों ले रही चुटकी?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
poonia vasundhara raje
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में गुटबाजी दिखाई दे रही है। चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इस धरना प्रदर्शन से बीजेपी के दो बढ़े नेताओं ने दूरी बनाए रखी है। ये हैं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ओर उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया शामिल हैं। जिसे लेकर कांग्रेस चुटकी ले रही है।

  • विरोध प्रदर्शन से गायब रहे थे राज और पूनिया
  • कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
  • जयपुर जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं का था प्रदर्शन
  • गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया प्रदर्शन को फ्लॉप शो
  • कहा 2500 लोग भी शामिल नहीं हुए
  • ‘बीजेपी की सभा में कुर्सियां खाली पड़ी थीं’
  • राजे और पूनिया की गैरमौजूदगी पर तंज
  • ‘इनके मतभेद ही नहीं मनभेद भी हैं’

हालांकि कांग्रेस भी सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच गुटबाजी और असंतोष का सामना कर रही है,लेकिन उसे विपक्षी दल की गुटबाजी में ज्यादा आनंद आ रहा है। दरअसल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने जयपुर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे वाक्या हुए जिनका जिक्र पूरे दिन रहा। प्रदर्शन के दौरान सतीश पूनिया का गैर हाज़िर रहना चर्चा का विषय रहा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पार्टी ने दिए थे सभी को मौजूद रहने के निर्देश

दरअसल यह प्रदर्शन जयपुर जिले के कार्यकर्ताओं को लेकर था। जिसमें पार्टी की ओर से जयपुर के सभी सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। इसकी तैयारियां भी लंबे समय से चल रही थी। लेकिन उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर जब नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूनिया संगठन के काम से बाहर है। इसलिए प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। लेकिन कांग्रेस इस पर चुटकी ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी के प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा 2500 लोग भी शामिल नहीं हुए। बीजेपी की सभा में कुर्सियां खाली पड़ी थीं। इतना ही नही प्रदर्शन में वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया का मौजूद रहना यह साबित करता है कि इनके मतभेद ही नहीं मनभेद भी हैं।

महाजनसंपर्क में व्यस्त हैं राजे और पूनिया

यह अलग बात है कि सतीश पूनिया महाजनसंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के दौरे पर हैं। तो वसुंधरा राजे को भी झारखंड की चार सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत राजे ने झारखंड के देवघर जिले में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान की सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे दुमका में सभा करेंगी।जहां से उनका बोकारो जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। लेकिन कांग्रेस इसे जानबूझ कर विरोध प्रदर्शन से दूरी बनाना बता रही है।

Post Views: 352
Tags: Assembly ElectionCongressperformanceRajasthan BJPSatish PooniaVasundhara Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version