Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

उम्र की सीमा:खतरे में राजस्थान कांग्रेस के उम्रदराज मंत्री और विधायकों के टिकट!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Sukhjinder Singh Randhawa
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की उम्र को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बड़ी उम्र वाले लोगों को अपने आप ही कुर्सी का मोह छोड़ देना चाहिए। इस मामले में कहने की जरूरत नहीं होती है। राजनीति में कटऑफ एज नहीं हो सकती। कांग्रेस में युवाओं को मौका दिया जाता है। बुजुर्ग और अनुभवी नेताओं को साथ लेकर कांग्रेस चलती है। पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाते रहती है। इस बयान के बाद राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

बयानबाजी ने बढ़ाई सियासत

एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। इन बयानों से कांग्रेस में एक बार फिर युवा और उम्रदराज नेताओं के बीच किसे चुने किसे छोड़े को लेकर बहस छिड़ गई है। यह बयानबाजी ऐसे दौर में हो रही है जब युवा सचिन पायलट और अनुभवी नेता सीएम अशोक गहलोत के बीच कुर्सी को लेकर प्रदेश में खींचतान चरम पर है। बता दें राजस्थान में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा उम्र के करीब 45 विधायक ऐसे हैं जिन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है। मंत्रियों की बात करें तो कांग्रेस में 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के 9 मंत्री हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सीएम पहले खुद करें चुनाव न लड़ने का फैसला-कुंदनपुर

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का कहना है गहलोत जी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहें कि वे सीएम के दावेदार नहीं हैं। नए लोगों को आगे करेंगे। इससे नक्शा पलट जाएगा। विधायक ने तंज कसा और कहा यह मोह माया है। छूटती नहीं है। उन्हें किसी ने कहा थोड़े ही है कि अगला चुनाव मत लड़ो। यह तो वे कह रहे हैं कि अब चुनाव नहीं लड़ूेंगे। मुख्यमंत्री भी यह बात बोलें और बेटे को आगे करें। उसे एमएलए बनाओ। नए लोगों को आगे आने दें। दरअसल कांग्रेस सरकार के तमाम मंत्रियों सहित सभी 106 विधायकों की उम्र की स्कैनिंग की गई। जिससे सामने आया था कि रंधावा का बयान सिर्फ बयान से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा था कि बड़ी उम्र वाले लोगों को अपने आप ही पद त्याग देना चाहिए।

क्या मंत्री कल्ला और धारीवाल नहीं लड़ेंगे चुनाव

बात करें मंत्रिमंडल की तो सीएम अशोक गहलोत ही नहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी भी इसमें शामिल हैं। मंत्री परसादीलाल मीणा, बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, हेमाराम चौधरी, सुखराम विश्नोई, बृजेंद्र ओला, उदयलाल आंजना की उम्र भी 70 से ज्यादा है। कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

गहलोत सरकार के 26 मंत्रियों की उम्र 50 के पार

106 विधायकों में से कांग्रेस के 75 विधायक ऐसे हैं जो उम्र के पांच दशक या उससे ज्यादा की अवधि तय कर चुके हैं। महज 31 विधायक ही ऐसे हैं। जो 50 साल से कम उम्र के हैं। वहीं मंत्रियों में 30 में से 26 की उम्र 50 या उससे अधिक है। इससे कम उम्र वालों में भंवर सिंह भाटी, अशोक चांदना, सालेह मोहम्मद और टीकाराम जूली हैं। वहीं 40 साल से कम उम्र के सिर्फ खेलमंत्री अशोक चांदना का नाम शामिल है।

Post Views: 329
Tags: Assembly Electionschief whip CM Ashok GehlotCongress in-chargeRajasthanSukhjinder Singh Randhawa
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version