Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

जम्मू को मिला अपना पहला तिरूपति बालाजी मंदिर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खोले भक्तों के लिए कपाट

DigitalDesk by DigitalDesk
June 9, 2023
in धर्म, मुख्य समाचार
0
जम्मू को मिला अपना पहला तिरूपति बालाजी मंदिर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खोले भक्तों के लिए कपाट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देशभर के श्रध्दालुओं के लिए एक खुशखबरी है. अब आप जम्मू की सुंदर वादियों के बीच  माता वैष्णो देवी के साथ तिरूपति बालाजी के भी दर्शन कर पाएंगे. बता दें कि मंदिरों का शहर कहे जाने वाले  जम्मू में घाटी का पहला तिरूपति बालाजी मंदिर बन गया है. गुरूवार को मंदिर के कपाटों को भक्तों के लिए खोल दिया गया. मंदिर का उद्घाटन जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री जिंतेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. देश के गृहमंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े थे.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

32 करोड़ की लागत से बना है मंदिर
तिरूपति बालाजी का यह मंंदिर जम्मू के मजीन गांव में 62 एकड़ भूमि पर बनाया गया है, मंदिर की लागत लगभग 32 करोड़ रूपए है. कपाट खोले जाने से पहले बुधवार को मंदिर में आठ और छह फुट की भगवान वेंकटेश्वर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.प्राण प्रतिष्ठा करवाने के लिए आंध्रपदेश से 45 पंडित पहुंचे थे जिन्होंने पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियां को स्थापित किया. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान काफी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे थे.

 

अमित शाह करने वाले थे उद्घाटन
बालाजी मंदिर का उद्घाटन करने पहले अमित शाह जम्मू आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वे मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं बन पाएं . शाह ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया और लोगों को मंदिर के कपाट खुलने पर शुभकामना दी. शाह ने कहा कि वे जब भी जम्मू आएंगे, तो बालाजी मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएंगे.

 

धार्मिक पर्यटन में होगी बढ़त
इस मंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है. मंदिर से जम्मू के धार्मिक पर्यटन में और वृध्दि होने वाली है. पहले लोग जम्मू मां वैष्णों देवी के दर्शन करने आते थे, लेकिन अब भक्त जम्मू में बालाजी मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे. जम्मू के पर्यटन से स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ने वाले हैं.

 

2021 में हुआ था शिलान्यास
तिरूपति बालाजी मंदिर का निर्माण तिरूमाला तिरूपति देवस्थान बोर्ड ने करवाया है. मंदिर का शिलन्यास जून 2021 में हुआ था. आपको बता दें कि तिरूपति मंदिर को अलग अलग चरणों में तैयार किया गया है. मंदिर के पहले चरण में भगवान बालाजी का मंदिर, पुजारियों व स्टाफ के आवास और पार्किंग बनाई गई है. वहीं दूसरे चरण में  पाठशालाएं और ध्यान करने के केंद्र बनाए जा रहे है. दक्षिण वास्तुकला के इस मंदिर का निर्माण करने के लिए बोर्ड ने खास आंध्रप्रदेश से 50 कारीगर बुलाएं थे.

Post Views: 330
Tags: Jammu and KashmirLord Tirupati Balaji
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version