Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार बने फ्रांस के राष्ट्रपति, जानिए मैक्रों से जुड़े विवाद

इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार बने फ्रांस के राष्ट्रपति, जानिए मैक्रों से जुड़े विवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2022
in मुख्य समाचार
0
इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार बने फ्रांस के राष्ट्रपति, जानिए मैक्रों से जुड़े विवाद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार बने फ्रांस के राष्ट्रपति, जानिए विवादों से रहा नाता

पेरिस- फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने दक्षिणपंथी मरीन ले पेन को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है. मैक्रों को 58.2 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि मरीन ले पेन को 41.8 फीसदी वोट मिले. राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार बड़ी जीत हासिल करने के बाद मैक्रों ने देश की जनता को धन्यवाद कह कर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें पांच साल के लिए दोबारा सत्ता सौंपने वाले लोगों की प्रशंसा की है.

बता दें कि पांच साल पहले भी मैक्रों ने ली पेन को करारी मात दी थी. जिसके बाद इमैनुएल मैक्रों 39 साल की आयु में फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बने थे. वहीं इस जीत के बाद मैक्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा है. यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सला वो डेर लेयन ने फ्रेंच में ट्वीट कर कहा कि हम एक साथ मिलकर फ्रांस और यूरोप को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाएंगे.

Related posts

CM Yogi Adityanath in mathura

अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास…श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा

March 8, 2026
New picture of empowerment on Women Day

छत्तीसगढ़ में महतारी गौरव वर्ष: सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति…

March 8, 2026

पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इमैनुएल मैक्रों को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, फ्रांस का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रों को बधाई. मैं भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीति साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं. ब्रिटेश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी मैक्रों की जीत का स्वागत किया है. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बधाई देते हुए मैक्रों को यूक्रेन का सच्चा दोस्त बताया है. जेलेंस्की ने मैक्रों के समर्थन की सराहना भी की है.

 

 

जीत के विरोध में उतरे लोग

मैक्रों की जीत के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर जश्न मान रहे हैं तो वहीं राजधानी पेरिस में कुछ लोगों ने उनकी जीत के विरोध में प्रदर्शन भी किया है. प्रदर्शनकारी लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. यह भी बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी करना पड़ा.

मैक्रों का विवाद से रहा नाता

कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस और इमैनुएल मैक्रों का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया था. दरअसल, एक 18 साल के अब्दुल्लाख अंजोरोव इस्लामिक कट्टरवादी ने 16 अक्टूबर को फ्रांस के एक शिक्षक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि शिक्षक ने पैगंबर मोहम्मद वाला कार्टून दिखाया था. शिक्षक सैमुअल ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर यह कार्टून दिखाया था.

शिक्षक सैमुअल की मौत के बाद फ्रांस में लोग सड़कों पर उतर आए थे और लोगों ने सैमुअल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी तस्वीर के साथ पैगंबर मोहम्मद के कार्टून भी लगाए. वहीं एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सैमुअल की तारीफ करते हुए संकल्प लिया कि अभिव्यक्ति को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी. जिसके बाद से इमैनुएल मैक्रों को इस्लामिक देशों का भारी विरोध झेलना पड़ा था.

Post Views: 177
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version