76वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का शौर्य…विकसित भारत का संकल्प भी नजर आया

76th Republic Day President Draupadi Murmu hoisted the tricolor flag on the Delhi duty path

आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है…राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रपति मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में सवार होक कर्तव्य पथ पहुंची थीं। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद मेहमानों से मुलाकात की।

भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। फिर कर्तव्य पथ परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं। उन्होंने तिरंगा फहराया।

बता दें आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत को गणराज्य घोषित किया गया था। आज ही के दिन भारतीय संविधान भी लागू किया गया। इसी अवसर को याद बनाने के लिए हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मना है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर देशभर में विभिन्न तरह के समारोह आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित कर्तव्य पथ पर निकलने वाली गणतंत्र दिवस परेड की भारत में नहीं चर्चा दुनियाभर में की जाती है।

कर्तव्य पथ पर ”महाकुम्भ”

महाकुंभ 2025 का आयोजन इस बार एक नई दिशा में हो रहा है। जिसमें आध्यात्मिकता तो है ही साथ ही धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम भी नजर आ रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर एक भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी ई। जिसमें महाकुंभ के ऐतिहासिक महत्व के साथ सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया।

परेड में राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की ओर से राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके साथ ही विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी अपनी झांकियां भी परेड में शामिल होती हैं। जो भारत की संस्कृति और धरोहर के साथ विविधता की झलक दिखाती हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर अवसर पर हर साल किसी न किसी देश के विशेष व्यक्ति को भारत में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है।

PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देशभर में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही भारत को एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और अधिक से अधिक मजबूत करे।

Exit mobile version