छठा चीन शीत्सांग पर्यटन और संस्कृति एक्सपो 1 से 2 सितंबर को आयोजित होगा

6th China Xizang Tourism and Culture Expo

छठा चीन शीत्सांग पर्यटन और संस्कृति एक्सपो 1 से 2 सितंबर को आयोजित होगा
छठे चीन शीत्सांग पर्यटन और संस्कृति एक्सपो पर पहला संवाददाता सम्मेलन 11 अगस्त को ल्हासा में आयोजित हुआ। इस पर घोषणा की गयी कि शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले छठे चीन शीत्सांग पर्यटन और संस्कृति एक्सपो का आयोजन 1 से 2 सितंबर 2026 को ल्हासा में होगा।
परिचय के अनुसार इस एक्सपो का मुख्य विषय ‘संस्कृति और पर्यटन से अमीर और व्यवसाय से समृद्ध’ है, जो नये युग में शीत्सांग की राजनीतिक व सामाजिक स्थिरता, आर्थिक विकास, जातीय एकता, धार्मिक सामंजस्य, बेहतर पारिस्थितिकी, मजबूत सीमा प्रतिरक्षा और खुशहाल जनजीवन और सुंदर प्रकृति प्रदर्शित करेगा।
इस एक्सपो में उद्घाटन समारोह, प्रदर्शनी, पठार विशेष व्यवसायों के गुणवत्तापूर्ण विकास पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक व पर्यटन प्रमोशन, व्यवसाय व निवेश के निमंत्रण, सांस्कृतिक व पर्यटन अनुभव आदि गतिविधियां की जाएंगी।
वस्तुओं की प्रदर्शनी में पठार विशेष वस्तुएं, प्रदेश के बाहर के श्रेष्ठ उत्पाद और आयातित उत्पाद तीन मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किये जाएंगे, जिनमें फ्रांस, आस्ट्रेलिया व कनाडा समेत 27 देशों और हांगकांग, मकाओ व थाईवान क्षेत्र, शीत्सांग की सहायता करने वाले 17 प्रांतों व केंद्र प्रशासित शहरों, पाँच पड़ोसी प्रांतों व प्रदेशों और शीत्सांग के 390 से अधिक उद्यम भाग लेंगे। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version