Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नोटबंदी के 6 साल, फिर गायब हुआ 2 हजार का नोट

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2022
in दिल्ली
0
नोटबंदी के 6 साल, फिर गायब हुआ 2 हजार का नोट

6 years of demonetisation

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बंद नहीं हुई नकली करंसी की छपाई

नोटबंदी को 6 साल पूरे हो गए है। 8 नवंबर 2016 वो ऐतिहासिक तारीख थी जब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी रात 8 बजे ऐलान किया था। इसके साथ ही देश भर में अफरातफरी मच गई थी। तब इसके कई फायदे गिनाए गए थे। कहा गया था कि इससे नकली करंसी पर लगाम लगेगी। काला धन खत्म होगा। कैशलेस इकॉनमी बढ़ेगी और रियल एस्टेट सेक्टर पारदर्शी होगा। केंद्र सरकार ने नोटबंदी के फायदे गिनाए और इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होने की बात कही। लेकिन आरबीआई की रिपोर्ट कहती है। नोटबंदी के बाद भी नकली करंसी मिलने के मामले मिलने बंद नहीं हुए हैं। और न ही काला धन खत्म हुआ। इसमें सबसे बड़ा कारण बताया था काला धन की वापसी। लेकिन आज 6 साल बाद कई गुणा काला धन बढ़ गया। जिसका एक आंकड़ा 9.21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा और भी ज्यादा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

नोटबंदी का हिसाब – किताब

आरबीआई की रिपोर्ट कहती है नोटबंदी से पहले जाली नोटों के बरामद होने का आंकड़ा ज्यादा है। नोटबंदी के पहले पिछले 5 सालों में औसतन हर साल 6 लाख जाली नोट बरामद किए गए। आंकड़ा देखें तो जाली नोटों की संख्या बढ़ी। वित्त वर्ष 2012 – 2013 में देशभर से कुल 4,98,252 नोट बरामद किए गए। वहीं 5 साल बाद इसका आंकड़ा बढ़कर 7,62,072 हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद साल दर साल जाली नोटों का आंकड़ा घटा है। घोषणा के अगले साल यानी वित्त वर्ष 2017- 2018 में देश भर से 5,22,783 जाली नोट बरामद किए गए। 2021-2022 तक यह आंकड़ा घटकर 2,30,971 तक पहुंच गया।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
India among the world new powers the US is missing from the list so is the global power game changing

दुनिया की नई ताकतों की गिनती में भारत… अमेरिका का नाम नहीं, तो क्या बदल रहा है ग्लोबल पावर गेम?

September 2, 2026

1680 करोड़ से ज्यादा करंसी नोट सर्कुलेशन से गायब

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की 2016 -17 से लेकर 2021-22 तक की वार्षिक रिपोर्ट्स पर नजर डाले तो आरबीआई ने 2016 से लेकर अब तक 500 और 2000 के कुल 6849 करोड़ करंसी नोट छापे थे। उनमें से 1680 करोड़ से ज्यादा करंसी नोट सर्कुलेशन से गायब हैं। इन गायब नोटों की वैल्यू 9.21 लाख करोड़ रुपए है। गायब नोटों में वो नोट शामिल नहीं हैं जिन्हें खराब हो जाने के बाद आरबीआई ने नष्ट कर दिया। 2021-22 की रिपोर्ट में आरबीआई ने अपने एक सर्वे का जिक्र किया है। सर्वे के मुताबिक सबसे कम पसंद किया जाने वाला नोट 2000 का है। सर्वे के बहुत पहले 2019 से ही आरबीआइ्र ने दो हजार के नोट छापना बंद कर रखा है। यह माना जाता है कि कालाधन बड़े डिनॉमिनेशन के नोट्स में ज्यादा होता है। 2000 के नोट न छापने को भी कुछ एक्सपर्ट्स इसी उपाय का हिस्सा मानते हैं।

बंद हुआ नकली नोट का चलन

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 2,30,971 नकली नोट पकड़े गए। जाली नोटों में सबसे ज्यादा संख्या 500 और 2000 रुपये के नोटों की है। आइए समझते हैं कि नोटबंदी के पहले और बाद के 5 साल में नकली नोट को रोकने में आरबीआई कितना सफल रहा। कितने नकली नोट बरामद हुए।

सबसे ज्यादा 500 और 2000 के जाली नोट

सच्चाई ये है कि नोटबंदी के बाद के पिछले 5 साल का रिकॉर्ड देखें तो सबसे ज्यादा 500 और 2000 के नोट बरामद हुए हैं। वित्त वर्ष 2021 – 22 की रिपोर्ट कहती है। 500 रुपये के 92,237 जाली नोट बरामद किए गए। पिछले साल से इसकी तुलना करें तो यह आंकड़ा दोगुना है। 2020-21 में 39,453 नोट बरामद हुए थे। 2020- 21 में 2000 रुपये के 8,798 जाली नोट पकड़े गए थे। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा बढ़कर 13,604 तक पहुंच गया। नोटबंदी ऐसे समय में की गई थी जब बाजार में नकदी का चलन चरम पर था अक्तूबर नवंबर में निवेश होता है और ऐसे समय में नोटबंदी के कारण सब ठप हो गया। नोटबंदी के बाद नकदी कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। कालाधन रखने वालों ने भी छिपी राशि बदलने का प्रबंध कर लिया। डिजिटल लेनदेन आशानुरूप नहीं बढ़ा। आतंकवाद भी समाप्त नहीं हुआ। एक संकट से उबर नहीं पाए और अगले साल 2017 में जीएसटी लगा दी गई। इसका भी असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा। 6 साल में देश के आर्थिक सफर पर गौर करें तो नोटबंदी का खास असर नहीं हुआ।

Tags: 8 November 2016black moneydemonetisationEconomyfake currencyPM Narendra Modi demonetisation cashless economyRBI
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version