48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर तक चीन के
शांगहाई में आयोजित हो रही है।दुनिया में सबसे ऊंचे स्तर पर, सबसे बड़े पैमाने पर और सबसे व्यापक
प्रभाव वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता होने के नाते
वर्तमान प्रतियोगिता में शामिल देशों व क्षेत्रों की संख्या और प्रतियोगियों
की संख्या इतिहास में नया रिकार्ड है। 68 देशों और क्षेत्रों के 1,385
प्रतिस्पर्धी शांगहाई में इकट्ठा होकर अपनी कुशलता को निखार रहे हैं और
आपस में विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।भारत के डीडी-न्यूज़ ने हाल में रिपोर्ट की कि विश्व कौशल
प्रतियोगिता दुनिया में अग्रणी पेशेवर कौशल प्रदर्शन मंच है। इस साल भारत
ने चीन के शांगहाई में आयोजित वर्ष 2026 विश्व कौशल प्रतियोगिता में
भाग लेने के लिए इतिहास में सबसे बड़ा दल भेजा। 70 प्रतिस्पर्धी 63
इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। इसका मकसद तकनीकी स्तर, रचनात्मकता, सटीकता,
नवाचार क्षमता और शिल्प कौशल के क्षेत्रों में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करना
है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





