Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार कैबिनेट में 41 एजेंडों पर मुहर, दिखा चुनावी तैयारी का रंग

DigitalDesk by DigitalDesk
July 30, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार कैबिनेट में 41 एजेंडों पर मुहर, दिखा चुनावी तैयारी का रंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, पत्रकारों की पेंशन बढ़ी, सफाई कर्मचारी आयोग का गठन, स्कूलों के लिए 270 करोड़ स्वीकृत

Related posts

Dharmendra Pradhan first reaction

Dharmendra Pradhan’s first reaction to CJP protest: ‘राहुल गांधी छात्रों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रहे हैं’

July 22, 2026
Phoenix Eye

Phoenix Eye: अंगूठे का यह शुभ निशान खोल सकता है किस्मत… जानिए आपके अंगूठे पर यह निशान क्या देता है संकेत

July 20, 2026

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 41 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। यह बैठक कई मायनों में बेहद अहम रही, क्योंकि इसमें लिए गए फैसलों से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े बड़े और सीधे प्रभाव डालने वाले निर्णय ले रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में पत्रकारों की पेंशन योजना में बड़ी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी देना है। अब पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि 6,000 रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी गई है। यह फैसला राज्य के हजारों सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए बड़ी ही राहत देने वाला माना जा रहा है।

सफाई कर्मचारी आयोग का गठन

राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी दी है। यह आयोग राज्यभर के सफाईकर्मियों के हितों की रक्षा करेगा और उनके कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करेगा। यह फैसला समाज के उस वर्ग को संगठित करने की दिशा में एक ठोस पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो लंबे समय से हाशिये पर रहा है।

शिक्षा क्षेत्र को मिला बढ़ावा

बिहार सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के निर्माण के लिए 270 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे, जिससे न केवल शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि निर्माण कार्यों के जरिए स्थानीय रोजगार भी सृजित होगा।वहीं दूसरी ओर, ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 7 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही लाने की सरकार की नीति को दर्शाता है।

युवाओं के लिए आयोग और नई नियुक्तियां

बैठक में बिहार राज्य युवा आयोग के गठन की दिशा में कदम बढ़ाया गया। कुल 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है, जिससे युवाओं की आवाज को संस्थागत मंच मिल सकेगा। साथ ही, राज्य निर्वाचन आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन को मंजूरी मिली है, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रियाएं और पारदर्शी होंगी।

चिकित्सा सुविधा में सुधार

राज्य के विधायकों, न्यायिक सेवा पदाधिकारियों और राज्य सेवा के अधिकारियों को आयु चिकित्सा पद्धति से कराई गई चिकित्सा का खर्च अब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह फैसला चिकित्सा क्षेत्र में विश्वास बढ़ाएगा और आयुर्वेद-होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करेगा।

पिछली कैबिनेट बैठकों के अहम निर्णय

15 जुलाई को हुई बैठक

इस बैठक में सरकार ने राज्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया था। इसके लिए एक 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता राज्य के विकास आयुक्त करेंगे। समिति की जिम्मेदारी है कि वह रोजगार सृजन के उपायों पर कार्य योजना तैयार करे।

साथ ही, कोसी नहर परियोजना के अंतर्गत 8,000 करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी दी गई थी, जो सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।

इसके अलावा, चुनाव आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान में शामिल कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप 6,000 रुपए का एकमुश्त मानदेय देने का निर्णय लिया गया था। इस अभियान में कुल 77,895 बीएलओ और 8,245 सुपरवाइजर शामिल हैं, जिनके लिए कुल 51.68 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।

इससे पहले 18 जुलाई को हुई बैठक

इस बैठक में सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। इस योजना के लिए 19,793 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और चुनावी वर्ष में सरकार की बड़ी घोषणा मानी जा रही है।

पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के रखरखाव के लिए इस बैठक में करीब

179.37 करोड़ रुपए की राशि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिए जाने का फैसला भी हुआ था।

क्यों अहम है बैठक?

यह बैठक बिहार विधानमंडल के सत्र समाप्त होने के बाद आयोजित की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी वर्ष में नीतीश सरकार ऐसे फैसले ले रही है जो सीधे तौर पर जनमानस से जुड़े हैं। चाहे वो मुफ्त बिजली की योजना हो, पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि हो या युवाओं के लिए आयोग का गठन—इन सभी का सीधा प्रभाव जनता के एक बड़े हिस्से पर पड़ेगा।

साथ ही कैबिनेट में लिए गए फैसले राज्य के प्रशासनिक तंत्र को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में भी संकेत करते हैं। वहीं विपक्षी दल इन फैसलों को चुनावी चाल के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन फिलहाल सरकार का ध्यान ‘काम के दम पर समर्थन’ की रणनीति पर केंद्रित दिख रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार आगामी चुनावों से पहले तेजी से जनहितकारी फैसलों को अमलीजामा पहना रही है। मंगलवार की कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर लगना और इनमें से कई योजनाओं का आम जनता से सीधा जुड़ाव यह साबित करता है कि सरकार अब जनता के विश्वास को और मजबूत करना चाहती है।

बिहार में विकास, सुशासन और जनसेवा के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए सरकार कई मोर्चों पर काम कर रही है। अब देखना यह होगा कि ये फैसले आने वाले विधानसभा चुनाव में कितना असर दिखा पाते हैं। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 249
Tags: # Bihar Livelihood SchemeBihar CM Nitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version