Wednesday, November 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

DigitalDesk by DigitalDesk
September 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के वुझिशान शहर में एक पुरानी परंपरा नए दौर की
पहचान बन रही है। कभी केवल पारंपरिक परिधानों तक सीमित रहने वाला ली ब्रोकेड
आज बैग, स्कार्फ, गहनों, नोटबुक कवर, फोन कवर और अन्य आधुनिक उत्पादों के
ज़रिए युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है।

ली ब्रोकेड, ली जातीय समूह की पारंपरिक कताई, रंगाई, बुनाई और कढ़ाई की कला
है। प्राकृतिक रेशों से कपड़े और रोजमर्रा की वस्तुएं तैयार करने की यह परंपरा 3,000
से अधिक वर्ष पुरानी है और इसे चीन के वस्त्र इतिहास का “जीवित जीवाश्म” कहा
जाता है।

Related posts

क्या कुछ महीनों की एकता के बाद बिखर जाएगा INDIA गठबंधन? यूपी और पंजाब के चुनाव में विपक्ष की असली परीक्षा

क्या कुछ महीनों की एकता के बाद बिखर जाएगा INDIA गठबंधन? यूपी और पंजाब के चुनाव में विपक्ष की असली परीक्षा

November 4, 2026
Dhanteras: धनतेरस पर 13 जगह दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा? जानें कहां जलाएं 13 दीये और शुभ मुहूर्त

Dhanteras: धनतेरस पर 13 जगह दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा? जानें कहां जलाएं 13 दीये और शुभ मुहूर्त

November 4, 2026

दिसंबर 2024 में ली ब्रोकेड की पारंपरिक कताई, रंगाई, बुनाई और कढ़ाई तकनीक को
मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को प्रतिनिधि सूची में शामिल
किया गया। यह मान्यता इस प्राचीन कला की वैश्विक पहचान को और मजबूत
करती है।

आज ली ब्रोकेड से जुड़े 100 से अधिक प्रकार के रचनात्मक सांस्कृतिक उत्पाद तैयार
किए जा रहे हैं। इनमें परंपरा और आधुनिक सौंदर्यबोध का ऐसा मेल दिखाई देता है,
जिसने युवा उपभोक्ताओं को तेजी से आकर्षित किया है।

वुझिशान में ली ब्रोकेड की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए प्रशिक्षण और अभ्यास
पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शहर में 22 प्रशिक्षण एवं अभ्यास केंद्र और सात
अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कार्यशालाएं स्थापित की गई हैं।

ली ब्रोकेड अब सिर्फ हैनान या चीन तक सीमित नहीं है। 2021 के बाद से यह चीन
और विदेशों में आयोजित फैशन वीक के रनवे पर दिखाई दे रहा है। युवा उत्तराधिकारी
अपने डिजाइनों के माध्यम से इस प्राचीन कला को अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत से
परिचित करा रहे हैं।

अगस्त 2023 में वुझिशान ने इटली के फैशन और डिजाइन संस्थान इस्टिटूटो
मारंगोनी के साथ साझेदारी कर ली ब्रोकेड शिल्पकारों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय
प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया। इसके तहत प्रतिभाशाली बुनकरों को आगे की
पढ़ाई और प्रशिक्षण के अवसर दिए गए।

ली ब्रोकेड की कहानी यह दिखाती है कि किसी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को बचाने
के लिए उसे केवल संग्रहालयों में सुरक्षित रखना पर्याप्त नहीं है। उसे नई पीढ़ी की
ज़रूरतों, पसंद और जीवनशैली से जोड़ना भी ज़रूरी है।

युवा उत्तराधिकारी पारंपरिक तकनीकों को संरक्षित रखते हुए उन्हें आधुनिक
डिजाइन, नए उत्पादों और नए बाजारों से जोड़ रहे हैं। इससे एक ओर हजारों साल
पुरानी संस्कृति जीवित रह रही है, तो दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार और
उद्यमिता के नए रास्ते खुल रहे हैं।

ली ब्रोकेड की यह नई यात्रा साबित करती है कि जब परंपरा को नवाचार का साथ
मिलता है, तो विरासत सिर्फ अतीत की पहचान नहीं रहती, वह भविष्य के करियर
और विकास की ताकत भी बन सकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version