Aaj Ka Rashifal: 24 अगस्त राशिफल सावन के अंतिम सोमवार पर बन रहा त्रिकोण योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Find out what your zodiac sign says for today and discover remedies to improve your planetary alignment

24 अगस्त, सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और शाम करीब पौने नौ बजे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि धनु में होने और गुरु के कर्क राशि में उच्च स्थिति में होने से यह दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। साथ ही सूर्य और चंद्रमा के बीच पंचम-नवम यानी त्रिकोण संबंध बना हुआ है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में सफलता के योग हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आज यात्रा या किसी महत्वपूर्ण मुलाकात का योग बन सकता है। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं।

कर्क: आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह: आज का दिन आपके लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है। करियर में तरक्की और सम्मान मिल सकता है। निवेश से भी फायदा संभव है।

कन्या: काम का दबाव रह सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

तुला: सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं।

धनु: चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा समय है।

मकर: धन और करियर के लिहाज से दिन मजबूत रह सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: नए लोगों से संपर्क लाभदायक हो सकता है। नौकरी और कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं।

मीन: आज खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में समय देना लाभकारी रहेगा।

Exit mobile version