Breking News Update: 24 अगस्त की 5 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज अमित शाह करेंगे स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, PM मोदी का सेमीकंडक्टर पर बड़ा अपडेट

Braking news today

अमित शाह आज दिल्ली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में देश की विधानसभाओं और विधायी संस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सम्मेलन में संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और विधायी कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

राजनाथ सिंह और मनोज सिन्हा किश्तवाड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज किश्तवाड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। दोनों नेता प्रभावित क्षेत्रों में हालात का जायजा लेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेंगे। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की जाएगी।

अमेरिका जाने वाले पार्सल पर भारत ने लगाई अस्थायी रोक
अमेरिकी टैरिफ के बीच भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए अधिकांश अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। 25 अगस्त से भारत से अमेरिका के लिए पार्सल भेजने की सुविधा प्रभावित होगी। हालांकि, पत्र भेजने की सेवा जारी रहेगी।

अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी
रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में SBI को करीब 2,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप है। जांच एजेंसी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

PM मोदी का सेमीकंडक्टर पर बड़ा अपडेट, इस साल आएगा Made in India चिप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक भारत में निर्मित पहला चिप बाजार में आने की उम्मीद है। पीएम ने कहा कि भारत छोटे बदलावों के बजाय ‘क्वांटम जंप’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में भारत की तेजी से बढ़ती क्षमताओं का भी उल्लेख किया।

 

Exit mobile version