21 साल के भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का विशाखापत्तनम में जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनका शानदार वेलकम हुआ। बता दें कि नीतीश वाइजेग के ही रहने वाले हैं। नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट रहे हैं, जो उनके लिए काफी यादगार रहा। एयरपोर्ट पर उनके लिए फैंस की भीड़ देखी गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमाम फैंस उनका स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। नीतीश ओपन जीप में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हुए। नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने दौरे पर सभी पांच मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 37.25 की औसत से 298 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी देखने को मिला, जो बॉक्सिंड डे टेस्ट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आया। गेंदबाजी करते हुए रेड्डी ने इस टेस्ट सीरीज में 44 ओवर डाले और पांच विकेट लिए। अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होने वाली है। इसकी मेजबानी भारत ही कर रहा है। इस सीरीज में नीतीश रेड्डी एक्शन में नजर आ सकते हैं। बता दें कि उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल डेब्यू कर लिया था। उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ 74 रन की जोरदार पारी खेली थी। हालांकि रेड्डी को अब तक वनडे में मौका नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह से वह खेल रहे हैं, हो सकता है कि सिलेक्टर्स उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्कवाड में शामिल कर ले।
चैंपियन्स ट्रॉफ़ी खेलेंगे 21 साल के Nitish Kumar Reddy..!
चैंपियन्स ट्रॉफ़ी खेलेंगे 21 साल के Nitish Kumar Reddy..!
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: #ICCC Champions Trophy 2025BCCI selection committeeICC
Related Content
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग
By
DigitalDesk
October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम
By
DigitalDesk
October 20, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट
By
DigitalDesk
October 20, 2026