2026 विश्व मेयर संवाद · निंगबो कार्यक्रम 2 से 5 नवंबर तक चीन के चच्यांग प्रांत के निंगबो में
आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा किया
गया तथा इसका आयोजन निंगबो नगरपालिका जन सरकार और चच्यांग प्रांतीय जन सरकार के
सूचना कार्यालय द्वारा किया गया। 15 देशों के शहरों के मेयर और मेयर प्रतिनिधियों ने खुलेपन,
एकीकरण और सहअस्तित्व के अवसरविषय पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों ने निंगबो-चोशान बंदरगाह के मेइशान बंदरगाह क्षेत्र,
बुद्धिमान एम्बॉडीड रोबोट कार्यशाला आदि स्थानों का दौरा किया और बंदरगाह शहरों के सहयोग,
वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार आदि विषयों पर चर्चा की
मुख्य कार्यक्रम में, 14 सहयोग परियोजनाओं पर केंद्रित रूप से हस्ताक्षर किए गए, जिनमें मैत्रीपूर्ण
आदान-प्रदान, आर्थिक और व्यापार सहयोग, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन आदि क्षेत्र शामिल
हैं। कार्यक्रम के साथ ही सहयोगपूर्ण विकास निंगबो सहमतिजारी की गई, जिसमें औद्योगिक
सहयोग को गहरा करने, व्यापार के खुलेपन को बनाए रखने और लोगों के बीच आपसी समझ को
बढ़ावा देने पर सहमति बनी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)