चीन के शनचन में 2026 APEC CEO शिखर सम्मेलन शुरू, 34 अर्थव्यवस्थाओं के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में 17 नवंबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग
(APEC) का सीईओ शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। इस आयोजन में APEC की 21 अर्थव्यवस्थाओं के
साथ-साथ यूके, फ्रांस, जर्मनी और स्विट्जरलैंड सहित 13 गैर-APEC अर्थव्यवस्थाओं के
राजनीतिक और व्यापारिक जगत के 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। ये सभी
प्रतिनिधि क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और एशिया-प्रशांत के विकास का नया खाका तैयार
करने के उद्देश्य से शनचन में एकत्र हुए हैं।

गौरतलब है कि APEC नेताओं की बैठक सप्ताह के एक बेहद अहम हिस्से के रूप में, यह 2026
APEC सीईओ शिखर सम्मेलन 17 से 18 नवंबर तक शनचन के छ्येनहाई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय एक साथ समृद्धि को
बढ़ावा देना और साझा भविष्य प्राप्त करना रखा गया है।

चीन की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद के अध्यक्ष और 2026 APEC सीईओ शिखर सम्मेलन
के अध्यक्ष रन होंगपिन ने अपना स्वागत भाषण दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष संवाद
और चर्चा के जरिए नए विचारों को प्रोत्साहित करेंगे और एक व्यापक सहमति बनाएंगे।
साथ ही, उन्होंने कहा कि आपसी संचार और आदान-प्रदान से सहयोग को बल मिलेगा और मजबूत
तालमेल बनेगा, जिससे एशिया-प्रशांत आर्थिक व व्यापारिक सहयोग की प्रक्रिया पर एक गहरी चीनी
छाप छूटेगी। उनके मुताबिक, इससे एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण और वैश्विक विकास व
समृद्धि को बढ़ावा देने में नए और बड़े योगदान संभव हो सकेंगे।

इसी क्रम में, सम्मेलन में शामिल होने वाले चीनी और विदेशी अतिथियों ने एशिया-प्रशांत
अर्थव्यवस्था का नया परिदृश्य और सहयोग के नए अवसर विषय पर केंद्रित व्यापारिक संवाद
किया। इसके अलावा, उन्होंने सात अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी गहन चर्चा की। इनमें अंतरसंबद्धता
के लिए एक व्यापक खाका तैयार करना, ;एक खुला और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार
पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना, एशिया-प्रशांत में सतत विकास के लिए एक नया प्रतिमान
बनाना, एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण की एक नई यात्रा शुरू करना;, एशिया-प्रशांत
डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना ;क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे
एरिया और एशिया-प्रशांत में विकास के अवसर तथा डिजिटलीकरण और हरित विकास के

सहयोगात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देना& शामिल हैं। इन सभी सत्रों का मुख्य उद्देश्य आपसी ज्ञान
साझा करते हुए सहयोग को बढ़ावा देना और सबके लिए लाभकारी परिणाम तलाशना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version