19 फरवरी की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में बैंक बंद, शेयर बाजार में हलचल, जयपुर मेट्रो विस्तार, एमपी बजट और टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच

Braking news

19 फरवरी की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में बैंक बंद, शेयर बाजार में हलचल, जयपुर मेट्रो विस्तार, एमपी बजट और टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर महाराष्ट्र में बैंक बंद, बाकी राज्यों में सामान्य कामकाज

19 फरवरी 2026 को Reserve Bank of India (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर घोषित किया गया है। मुंबई, नागपुर, बेलापुर सहित राज्य के सभी बैंक ब्रांचों में कामकाज नहीं होगा, जबकि देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। हर साल 19 फरवरी को महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह से मनाई जाती है। उनका जन्म 1630 में पुणे में हुआ था और वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। इस जयंती समारोह की शुरुआत 1870 में महात्मा ज्योतिराव फुले ने की थी, जिसे बाद में 1895 में बाल गंगाधर तिलक ने बड़े स्तर पर लोकप्रिय बनाया।

शेयर बाजार में इन सेक्टरों पर रहेगी खास नजर, कई कंपनियों में दिख सकती है तेज हलचल

गुरुवार 19 फरवरी को शेयर बाजार में इंफ्रा, डिफेंस, FMCG, टेलीकॉम, फार्मा और ऑटो सेक्टर की कंपनियों में हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ कंपनियों पर डिबारमेंट या रोक का असर पड़ सकता है, वहीं कुछ कंपनियां नए निवेश, बड़े ऑर्डर या डिविडेंड की घोषणा कर सकती हैं। इन खबरों का सीधा असर शेयर कीमतों पर पड़ेगा। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। सुपर-8 राउंड में पहुंची टीम इंडिया के मैच से पहले बाजार में भी रोमांच बढ़ा हुआ है।

जयपुर मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की तैयारी, जलमहल और कानोता तक पहुंचने की संभावना

जयपुर में मेट्रो नेटवर्क विस्तार को लेकर सरकार ने संकेत दिए हैं कि जलमहल और कानोता तक मेट्रो पहुंचाने की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल पर सरकार ने बताया कि यातायात सलाहकार स्तर पर संभावित रूट का विस्तृत अध्ययन चल रहा है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट सकारात्मक आने पर डीपीआर तैयार की जाएगी। बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक होते हुए जलमहल और ट्रांसपोर्ट नगर से कानोता तक विस्तार का प्रस्ताव चर्चा में है। साथ ही, मेट्रो फेज-2 के तहत प्रल्हादपुरा, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबाबाड़ी और टोडी मोड तक रूट प्रस्तावित है। इस चरण की डीपीआर को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें केंद्र और राज्य की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

मध्य प्रदेश का 4.38 लाख करोड़ का बजट, उद्योग और MSME को बड़ा प्रोत्साहन

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें उद्योग और MSME सेक्टर को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने 19,000 एकड़ में नए इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क विकसित करने की घोषणा की है। लॉजिस्टिक्स लागत कम करने के लिए कारखाने से पोर्ट तक माल ढुलाई पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये सालाना तय की गई है। वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और डिजिटल अपग्रेडेशन पर भी जोर दिया गया है, जिससे निर्यात और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में रोबोडॉग विवाद, सरकार ने स्टॉल खाली करने का दिया आदेश

India AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग ‘ओरियन’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यूनिवर्सिटी का कहना है कि रोबोट उनका खुद का इनोवेशन नहीं था, बल्कि रिसर्च के लिए खरीदा गया मॉडल था। आईटी सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने कहा कि प्रदर्शनी में सिर्फ ओरिजिनल और जेनुइन कार्य को ही जगह मिलनी चाहिए। 18 फरवरी को स्टॉल की बिजली काट दी गई और यूनिवर्सिटी को एक्सपो खाली करने का निर्देश दिया गया। सरकारी सूत्रों ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर शर्मनाक बताया।

टी20 विश्व कप 2026: सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

ICC T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब टूर्नामेंट सुपर-8 चरण में पहुंच गया है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह बनाई। भारत अपना पहला सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। घरेलू मैदान का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है। अब हर मैच सेमीफाइनल की राह तय करेगा, इसलिए मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं।

 

Exit mobile version