बिहार के लखीसराय में भगदड़ में सात श्रृद्दालुओं की मौत हो गई और कई घायल है। ये भगदड़ अशोकधाम मंदिर के बाहर मची। लखीसराय के जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एक सथ दो ट्रेनों के आने से अचानक श्रृद्दालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई। जिससे वहां लगाए बैरीक्रेट टूट गए और भगदड़ मच गई। हालाँकि अधिकारियों ने प्रांरभिक तौर पर घटना के कारण यही बताया जा रहा है लेकिन इसकी आगे जांच के बाद ही सही कारण बताए जा सकेंगे। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के चलते श्रृद्दालु दर्शन करने पंहुचे थे।
सोनिया गांधी के वंदे मातरम के गायन पर विवाद
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस में झंडा वंदन के दौरान वंदे मातरम गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया। झंडा वंदन के दौरान वीडियो में वंदे मातरम के बीच में सोनिया गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे से कुछ बोलती दिखाई दे रही है। बीजेपी का आरोप है कि उन्होंने वंदे मातरम को बंद करने के लिए कहा । बीजेपी अब सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है। बीजेपी का कहना है कि वंदे मातरम के अपमान पर माफी मांगे।
JPSC JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से आज सरकार की बातचीत
झारंखड में JPSC JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ आज झारखंड सरकार की बातचीत होगी। बातचीत आज सोमवार 17 अगस्त को दोपहर दो बजे होगी। सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों के डेलीगेशन को बातचीत के लिए बुलाया है।
आंदोलन कर रहे छात्र परीक्षाओं में धांधली की बात कर रहे हैं, छात्रों का कहना है कि धांधली की जांच सीबीआई से कराई जाए और
परीक्षाओं को निरस्त किया जाए।
बीजेपी अध्यक्ष आज कर सकते है अपनी टीम का ऐलान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं।नई टीम के साथ ही बीजेपी में कई संगठनात्मक
बदलाव देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नितिन नवीन टीम का कभी भी ऐलान कर सकते है। बीजेपी के मिलनियर अध्यक्ष अपनी टीम में जेन जी और वरिष्ठों दोनो को जगह दे सकते है। नए औऱ पुराने चेहरे के साथ टीम का ऐलान कभी भी किया जा सकता है।