स्वतंत्रता दिवस पर मानसून ने बदली करवट : आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…जानें कैसा है आपके शहर का मौसम

15th August Independence Day Monsoon speed continues to fluctuate in the country

मानसून की करवट: आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…जानें कैसा है आपके शहर का मौसम

देश में मानसून की गति में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की गतिविधियों ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने और बाढ़ जैसी समस्याएं भी पैदा की हैं।

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

राजस्थान में इस मानसून सीज़न में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में मध्यम बारिश हुई है, लेकिन अब मानसून फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को राज्य के कई जिलों में रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू

राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून की शुरुआत धीमी रही। हालांकि कुछ दिन अच्छी बारिश हुई, लेकिन लंबे समय तक लगातार बारिश नहीं हुई। अब मौसम ने करवट ली है और राजधानी में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को तेज बारिश और कुछ क्षेत्रों में आंधी का अलर्ट जारी किया है।

आज इन राज्यों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज 15 अगस्त को देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बादल जमकर बरसेंगे।

पश्चिमी भारत: महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है।

उत्तरी-पूर्व भारत: मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।

दक्षिणी भारत: तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ के जिलों में आज शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस तरह, स्वतंत्रता दिवस पर आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून के तेज असर से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version