Thursday, November 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के कैंटन मेले में 26.75 अरब डॉलर के निर्यात सौदों का इरादा, 219 देशों से पहुंचे 3.52 लाख खरीदार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन के कैंटन मेले में 26.75 अरब डॉलर के निर्यात सौदों का इरादा, 219 देशों से पहुंचे 3.52 लाख खरीदार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में आयोजित 140वां चीन आयात एवं निर्यात मेला
(कैंटन मेला) 4 नवंबर को संपन्न हो गया। इस बार मेले में स्मार्ट तकनीक, हरित विकास और
सांस्कृतिक गतिविधियों का खास संगम देखने को मिला। मेले में आने वाले विदेशी खरीदारों और
नए, हरित एवं स्मार्ट उत्पादों की संख्या ने नए रिकॉर्ड बनाए। इससे वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने,
चीन के खुलेपन को और विस्तार देने तथा विश्व अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने वाले इस
मंच का महत्व एक बार फिर सामने आया।

इस बार के कैंटन मेले में 32 हजार से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया और करीब 48.8 लाख
उत्पाद प्रदर्शित किए। इनमें लगभग 20 प्रतिशत कंपनियों ने विदेशों में निवेश किया है, जबकि
36.5 प्रतिशत कंपनियों ने उत्पादों के साथ सेवाओं से जुड़े समाधान भी पेश किए। इसके अलावा,
व्यापार सेवा प्रदर्शनी क्षेत्र में आने वाले लोगों की संख्या 1.3 लाख से अधिक रही।

Related posts

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026

मेले में 219 देशों और क्षेत्रों से 3.52 लाख विदेशी खरीदार पहुंचे। यह संख्या पिछले आयोजन के
मुकाबले 12.2 प्रतिशत अधिक रही और एक नया रिकॉर्ड भी है। इनमें यूरोपीय संघ, अमेरिका और
बेल्ट एंड रोड साझेदार देशों से आने वाले खरीदारों की संख्या में क्रमशः 38.2 प्रतिशत, 22.2
प्रतिशत और 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेले में पेशेवर खरीदारों की हिस्सेदारी 75
प्रतिशत से अधिक रही। वहीं, प्रमुख खरीद कंपनियों की संख्या बढ़कर 502 और वैश्विक साझेदारों
की संख्या 240 हो गई। मेले के दौरान मौके पर निर्यात के लिए 26.75 अरब अमेरिकी डॉलर के
सौदों का इरादा जताया गया।

इस बार मेले में पारंपरिक विनिर्माण से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ते चीन की झलक भी
देखने को मिली। प्रदर्शनी से लेकर व्यापारिक सेवाओं तक डिजिटल और स्मार्ट तकनीक का व्यापक
इस्तेमाल किया गया। मेले में नए उत्पादों की संख्या में 8 प्रतिशत, जबकि आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उत्पादों की संख्या में 14.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पहली बार नए
उत्पादों की लॉन्चिंग, स्मार्ट हेल्थ और डिजाइन नवाचार जैसे विषयों पर विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र बनाए
गए। इसके साथ ही, एआई तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया गया। कैंटन मेला
ऐप का इस्तेमाल 5.77 लाख लोगों ने किया। पहली बार खाना पकाने वाले रोबोट भी पेश किए गए।
वहीं, स्मार्ट ऑर्डरिंग सिस्टम की मदद से एक दिन में रिकॉर्ड 1.39 लाख भोजन परोसे गए।

दूसरी ओर, मेले में हरित तकनीक और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन पर भी खास जोर दिया गया।
करीब 43.1 प्रतिशत प्रदर्शक कंपनियों ने हरित उत्पादन के तरीकों को अपनाया, जबकि हरित
उत्पादों की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। भविष्य के 18 उभरते
उद्योग क्षेत्रों में से छह का संबंध सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसी नई ऊर्जा तकनीकों से था।
इसके अलावा, हरित प्रदर्शनी को बढ़ावा देने के लिए मॉड्यूलर निर्माण का इस्तेमाल करने वाली
कंपनियों की संख्या में 85 प्रतिशत और इससे जुड़े प्रदर्शनी क्षेत्र में 91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पूरे
प्रदर्शनी परिसर में 100 प्रतिशत हरित बिजली का इस्तेमाल किया गया। इस तरह, मेले में हरित
विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
गौरतलब है कि 141वां कैंटन मेला 15 अप्रैल से 5 मई 2027 तक चीन के क्वांगचो शहर में
आयोजित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

Tags: #CantonFair #China #GlobalTrade #ExportBusiness #SmartTechnology #GreenEnergy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version