Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिम्ब है नई संसद: पीएम मोदी

मोदी ने बताया किसके होंगे सपने साकार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 28, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिम्ब है नई संसद: पीएम मोदी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकतंत्र के मंदिर नई संसद भवन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि विधान के साथ लोकार्पण किया। इस मौके पर मोदी ने कहा कि ये संसद 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ भवन नहीं है बल्कि विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता हमारे लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है।

मोदी ने बताया किसके होंगे सपने साकार

पीएम मोदी ने कहा कि नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नए रास्ते गढ़ रहा है, नया जोश और नई उमंग है, नया सफर है और नई सोच है। दिशा नई है, दृष्टि नई है, संकल्प नया है औऱ विश्वास नया है। आज फिर एक बार पूरा विश्व भारत को भारत के संकल्प की दृढ़ता को और भारतीय जनशक्ति की जिजीविषा को आदर और उम्मीद के भाव से देख रहा है।नया संसद भवन सपनों को साकार करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि नया संसद भवन पूरी दुनिया में भारत के विकास का आव्हान है। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर संसद के नए भवन में पवित्र सेंगोल को स्थापित किया गया है। ये महान चोल साम्राज्य में सेंगोल को कर्तव्य,सेवा और राष्ट्र पथ का प्रतीक माना गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गरिमा लौटाना सौभाग्य की बात

पीएम मोदी ने कहा कि पवित्र सेंगोल को स्थापित कर इसकी पवित्र गरिमा को लौटाना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। जब भी सदन की कार्यवाही शुरु होगी ये पवित्र सेंगोल हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। इसके अलावा पीएम ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें गणों और गणतंत्रों का उल्लेख मिलता है। हमने वैशाली के गणतंत्र को जीता है। तमिलनाडू में 900 इसवी का शिलालेख हम सभी को हैरान करता है। उन्होंने कहा कि भारत कभी बेहद समृद्ध राष्ट्रों में शुमार हुआ करता था। यहां के मंदिर,जलाशय और बांधों तक भारत का कौशल दुनिया को हैरान कर देता था। लेकिन सैकड़ों साल की हमारी गुलामी ने हमसे हमारा गौरव छीन लिया। लेकिन अब वही समय आ गया है कि अब दुनिया भारत की तरफ देखती है। संसद की नई इमारत इस प्रयास का जीवंत प्रतीक बनी। इसे देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है। इस भवन में विरासत भी है और वास्तु भी है। कला भी है और कौशल भी है। संस्कृति भी है और संविधान के स्वर भी हैं।

श्रमिकों के योगदान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन श्रमिकों का जिक्र किया जिन्होंने अपने परिश्रम से इस नए भवन को बनाने में योगदान दिया है। पीएम ने कहा कि संसद भवन ने 60 हजार श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है। इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलरी बनाई गई है, विश्व में ये शायद पहली बार हुआ हो। संसद के निर्माण में उनका योगदान भी अमर हो गया है। कोई एक्सपर्ट पिछले 9 साल का आकलन करे तो ये 9 साल भारत में नव निर्माण और गरीब कल्याण के रहे हैं।

क्या क्या हुआ

  • पीएम मोदी नए संसद भवन पर सुबह 7:30 बजे पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी साथ थे।
  • पीएम मोदी ने उन्होंने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर हवन-पूजन में बैठे।-
  • तमिलनाडु से आए संतों के सेंगोल सौंपने से पहले प्रधानमंत्री ने सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने सेंगोल को सदन में स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया।
  • कार्यक्रम के दौरान मोदी ने श्रमयोगियों का सम्मान किया। उन्हे शाल श्रीफल भेंट करके उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सर्वधर्म सभा का आयोजन भी किया गया।
  • पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। नया संसद भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है।
  • इनॉगरेशन प्रोग्राम के दूसरे सेशन में सदन में सांसद और अतिथि मौजूद हैं। इन्हें सेंगोल पर बनी फिल्म दिखाई गई और प्रधानमंत्री ने 75 रुपए का सिक्का जारी किया।
Post Views: 125
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version