Operation Sindhu : 110 भारतीय छात्र सकुशल स्वदेश लौटे — भारत की कूटनीतिक सफलता
भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हर हालात में तत्पर है। ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष बचाव अभियान “ऑपरेशन सिंधु” Operation Sindhu का पहला चरण पूरी तरह सफल रहा। इसके तहत ईरान के उर्मिया शहर में फंसे 110 भारतीय छात्र, जिनमें अधिकांश जम्मू-कश्मीर से हैं, सकुशल भारत लौट आए हैं।
ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय संघर्ष के बीच भारत की ओर से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसके लिए भारत ने ऑपरेशन सिंधु Operation Sindhu शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आज गुरुवार 19 जून को ईरान से करीब 110 भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकाला गया है। Operation Sindhu में जम्मू.कश्मीर के 90 छात्र भी शामिल हैं। इन सभी ने अपने देश सुरक्षित लौटने के बाद भारत सरकार के साथ ही ईरान और आर्मेनिया में भारतीय दूतावासों को के प्रति धन्यवाद जताया है। बता दें ऑपरेशन सिंधु के तहत युद्धग्रस्त ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए करीब 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची। ईरान से सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान से दिल्ली लाया गया है।
Operation Sindhu — कैसे हुआ रेस्क्यू?
ईरान के उत्तरी क्षेत्र उर्मिया में पढ़ाई कर रहे छात्रों को पहले सड़क मार्ग से आर्मेनिया की राजधानी येरेवान लाया गया। वहां से उन्हें दोहा होते हुए विशेष विमान से भारत लाया गया। विमान बुधवार को दोपहर 2:55 बजे रवाना हुआ और गुरुवार सुबह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।
Operation Sindhu —भारत सरकार की मुस्तैदी
यह पूरा अभियान भारतीय विदेश मंत्रालय, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास, और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से संचालित हुआ। भारत सरकार ने ईरान और आर्मेनिया सरकारों को उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
Operation Sindhu — दूतावास की सतर्कता और हेल्पलाइन
ईरान में अब भी मौजूद भारतीयों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर, व्हाट्सएप हेल्पलाइन, और ईमेल सुविधा चालू की गई है। दूतावास युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रहा है।
Operation Sindhu भारत की रणनीतिक दृढ़ता
ऑपरेशन सिंधु Operation Sindhu सिर्फ एक रेस्क्यू मिशन नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक मानवीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह दिखाता है कि भारत किसी भी आपात स्थिति में अपने नागरिकों को बचाने की क्षमता और इच्छाशक्ति रखता है।
Operation Sindhu आगे क्या?
विदेश मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो ऑपरेशन सिंधु के आगामी चरणों में अन्य फंसे भारतीयों को भी निकाला जाएगा। भारत लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और ज़रूरत पड़ने पर त्वरित कदम उठाने को तैयार है। भारत ने ऑपरेशन सिंधु Operation Sindhu के जरिए न सिर्फ 110 छात्रों को सुरक्षित घर लौटाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश भी दिया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अभियान भारत की कूटनीतिक सूझबूझ, प्रशासनिक समन्वय, और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक बन गया है।..(प्रकाश कुमार पांडेय)