मन की बात का 100वां एपिसोड,पीएम मोदी बोले—मेरे लिए यह कार्यक्रम नहीं बल्कि आस्था है, पूजा है

Mann Ki Baat 100th Episode PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के इस 100वें एपिसोड के लिए मेगा तैयारी की गई थी। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई जगहों पर इसका प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण लंदन से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक किया गया है। वहीं बीजेपी ने भी इस दिन अपना मेगा इवेंट किया। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग वाकई बधाई के पात्र हैं।

बेटी के साथ सेल्फी बना बड़ा अभियान- पीएम मोदी

सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश-विदेश में इसे खूब चलाया गया. यह सेल्फी का मुद्दा नहीं था, यह बेटियों से जुड़ा था जिसमें लोगों ने भव्य अंदाज में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें आपसे जोड़ा। यह एक ऐसा कार्यक्रम बन गया जिसके माध्यम से मैं आपके विचारों और विचारों से अवगत हो सका। आपके संदेश मुझ तक पहुंच रहे थे। मुझे लगा ही नहीं कि मैं तुमसे दूर हूं। मेरे लिए यह कार्यक्रम नहीं बल्कि आस्था है, पूजा है।

विजयादशमी ​​​​​से हुई थी शुरूआत

पीएम मोदी ने कहा कि तीन अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के मौके पर हम सबने मिलकर विजयादशमी के दिन मन की बात की इस यात्रा को शुरू किया था। विजयादशमी यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होता है। अब मन की बात कार्यक्रम भी एक ऐसा पर्व बन गया है, जो हर महीने आता है। पीएम ने कहा हम इसमें सकारात्मकता और लोगों की भागीदारी को सेलीब्रेट करते हैं। उन्होंने कहा भरोसा नहीं होता कि इस कार्यक्रम को करते करते इतने साल गुजर गए। सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश-विदेश में इसे खूब चलाया गया। यह सेल्फी का मुद्दा नहीं था, यह बेटियों से जुड़ा था जिसमें लोगों ने भव्य अंदाज में हिस्सा लिया।

दुनिया में ​चर्चित हुई ओबामा के साथ मन की बात

पीएम मोदी ने क​हा मन की बात जिस विषय से जुड़ी वो जन आंदोलन बन गई है। जिसे आप लोगों ने बनाया। जब उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मन की बात की तो इसकी चर्चा दुनिया में हुई थी। पीएम ने कहा मन की बात उनके लिए दूसरों के गुणों की पूजा का अवसर है। पीएम ने लक्ष्मण राव को मार्गदर्शक बताया। और कहा, वे कहते थे कि हमें दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए। उनकी इस बात ने प्रेरित किया।

मन लगाकर सुनते हैं लोग मन की बात

पीएम मोदी हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम में लोगों से जुड़ते हैं। इस कार्यक्रम को लोग खूब पसंद करते हैं। इस ऐतिहासिक प्रसंग को यादगार बनाने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर इसका सीधा प्रसारण किया गया और लाखों लोग इसे लाइव सुना। बता दें प्रधान मंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को कार्यक्रम का एक नया एपिसोड प्रसारित किया जाता है।

सैंड आर्टिस्ट ने इस तरह किया 100वें एपिसोड को सेलीब्रेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से और यादगार बना दिया। पुरी के समुद्र किनारे पटनायक ने पीएम मोदी की आकृति उकेरी। 100 रेडियो के बीच पीएम की यह आकृति देखने लायक थी। इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं। बता दें सुदर्शन सैंड आर्ट के जरिए विभिन्न मुद्दो पर समाज को जागरुक करने की कोशिश करते रहे हैं।

Exit mobile version