श्राद्ध पक्ष में ही जारी करेगी राजस्थान में बीजेपी पहली सूची

श्राद्ध पक्ष में ही जारी करेगी राजस्थान में बीजेपी पहली सूची

श्राद्ध पक्ष में ही जारी करेगी राजस्थान में बीजेपी पहली सूची

हिन्दु धर्म में मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में ​कोई मांगलिक कार्य या शुभकार्य नहीं किया जाता है, लेकिन हिन्दुत्व की झंडाबरदार पार्टी बीजेपी श्राद्ध पक्ष में ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। जी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान की। एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी कई प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुके है लेकिन राजस्थान अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। अब पार्टी सूत्र बताते हैं बीजेपी के 48 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अगले सप्ताह आ सकती है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश संगठन की रिपोर्ट के साथ-साथ दो दिन पहले जयपुर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी विधानसभावार टिकटों को लेकर मंथन कर चुके हैं। दिल्ली में होने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिस्ट पर अंतिम मुहर लगते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

Exit mobile version