Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Kanjhawala Death Case: लगातार हो रहे नए खुलासे, आ रहे हैं नए वीडियो, फॉरेसिंक रिपोर्ट में आई अहम बात सामने

कार के बाएं चक्के में फंस गई थी अंजलि

DigitalDesk by DigitalDesk
January 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
4
दिल्ली में नए साल के पहले दिन हैवानियत, स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार उसकी लाश 10 किमी घसीटी

प्रतीकात्मक तस्वीर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Kanjhawala Death Case: नए साल की रात दिल्ली की सड़क पर 20 वर्षीय लड़की अंजलि की दर्दनाक मौत हुई थी। कई लड़कों ने शराब के नशे में उसकी स्कूटी को पहले टक्कर मारी और फिर 10 किमी तक उसे घसीटते गए। अंजलि की मौत ने देश को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। वैसे, घटना के बारे में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। एएनआई ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि जिस बलेनो कार से हादसा हुआ, उसकी जांच से पता चला है कि वह वाहन के आगे के बाएं पहिये में फंसी हुई थी।

फॉरेंसिक रिपोर्ट से लेकर नए वीडियो तक आए सामने

न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो फॉरेसिंक रिपोर्ट में बताया गया कि सामने वाले बाएं पहिये के पीछे सबसे ज्यादा खून के धब्बे पाए गए लेकिन अन्य हिस्सों पर भी खून लगा था। इससे यह साफ होता है कि महिला कार के अगले बाएं पहिए में फंस गयी थी। कार में सवार लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लेबोरेटरी भेजे गए हैं। इससे पहले महिला की ऑटोप्सी और पोस्टमार्टम से यह बात साफ हो चुकी थी कि उसके साथ रेप नहीं हुआ है। हालांकि, महिला की दोस्त निधि ने दावा किया कि जो लोग कार के अंदर थे वे इस बात से वाकिफ थे कि अंजलि कार के नीचे फंस गई थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

निधि का वीडियो आया सामने

दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में मृतका अंजलि की सहेली निधि का उस रात घर लौटने का वीडियो सामने आया है। एक समाचार वेबसाइट दैनिक भास्कर ने दावा किया है कि उसने निधि के पड़ोसी से बात की है, जिसने पहली जनवरी की रात निधि से बात की थी और निधि ने उससे चार्जर मांगा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रात को 2.30 बजे घर लौटी थी। उसके पड़ोसी ने बताया, ‘वह बेहद घबराई हुई थी। उसे चोट लगी थी। उसने मुझसे मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर मांगा था’। उस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैंः-

अंजलि और निधि का रात में होटल के सामने का वीडियो

निधि के बयानों से बदलेगा केस का रुख

हालांकि, निधि ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक अंजलि ने काफी शराब पी रखी थी। निधि के बयान के बाद ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बहसें और कयासबाजी शुरू हो गई। उसमें लोग अंजलि के शराब पीने से लेकर ओयो में किसी साथी के साथ होने या निधि से झगड़ा करने वगैरह की चर्चा कर उसके चरित्र पर भी उंगली उठा रहे हैं। बहरहाल, मुद्दा तो यह है कि पांच लड़कों ने एक लड़की की हत्या की और रोड पर उसे 10 किमी घसीटा।

पुलिस ने मामले में खुलासा किया कि अंजलि और निधि रात 1.30 बजे होटल से निकली थीं। पुलिस ने बताया कि स्कूटी शुरू में निधि चला रही थी लेकिन निधि से मिली जानकारी के अनुसार, अंजलि अपने होश में नहीं थी और स्कूटी चलाना चाहती थी। अंजलि जब ड्राइव कर रही थी तभी बलेनो कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। अंजलि कार के नीचे फंस गई थी. निधि ने कहा कि वह बहुत डरी हुई थी और घर लौट आई थी।

क्या था पूरा मामला

नए साल पर जब सभी लोग जश्न मना रहे थे, तभी दिल्ली में स्कूटी से जा रही 20 साल की लड़की को कार सवार टक्कर मार देते हैं। टक्कर से लड़की कार के नीचे फंस गई और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इससे लड़की की पीठ और सिर की हड्डियां घिस गईं। मांस निकल आया। दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। बेहद दर्दनाक तरीके से उसकी मौत हुई। जब लाश मिली तो शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

हादसे में जान गंवाने वाली युवती अंजलि कुमारी के लिए हर कोई न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस ने अंजलि की मौत के मामले में अमित खन्ना, दीपक खन्ना, मिथुन, कृष्ण, और मनोज मित्तल नाम के आरोपियों को रविवार यानी 1 जनवरी की सुबह गिरफ्तार किया था।

देखें वीडियो –

 

Post Views: 219
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version